पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने 3 पंचायत समिति सदस्यों काे थमाया नोटिस

कांग्रेस ने 3 पंचायत समिति सदस्यों काे थमाया नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | बड़गांवपंचायत समिति में नवनिर्वाचित 3 कांग्रेस सदस्यों को उप प्रधान चुनाव में मतदान करने पर पार्टी ने कारण बताओ नोटिस देकर सात दिन में जवाब तलब किया हैं। चुनाव पर्यवेक्षक महेश शर्मा ने सापेटिया-अंबेरी के सदस्य धर्मनारायण डांगी, धार-वरड़ा की सदस्य केसर कुंवर तथा थूर-लोयरा के सदस्य अमित गमेती को यह नोटिस दिया है। इसमें 8 फरवरी को हुए उप प्रधान चुनाव में मतदान नहीं करने का कारण पूछा गया है। इसकी शिकायत उप प्रधान पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर गहलोत ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से की थी। गौरतलब है कि इन सदस्यों को बाड़ेबंदी करने का आरोप ब्लॉक अध्यक्ष गुलाबसिंह राव पर है, जिसको लेकर वे पद से इस्तीफा दे चुके हैं।