पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण पुरस्कार समारोह में आएंगी गांधीजी की पोती इला

पर्यावरण पुरस्कार समारोह में आएंगी गांधीजी की पोती इला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवामंदिर एवं उम्मेद मल लोढा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से 12 फरवरी को देवाली स्थित सेवा मंदिर में 16वें उम्मेद मल लोढा पर्यावरण पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। मुख्य वक्ता महात्मा गांधी की पोती इला गांधी होंगी। दक्षिण अफ्रीका में जन्मी इला बीए तक पढ़ाई करने के बाद सामाजिक सेवा से जुड़ गईं। उन्होंने अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ भागीदारी निभाई। जिसके लिए उन्हें घर में ही नजरबंद रहना पड़ा था। वे 1994 से लेकर 2004 तक दक्षिण अफ्रीका संसद की सदस्य भी रह चुकी हैं। इला गांधी को वर्ष 2007 में पद्म भूषण और वर्ष 2014 में प्रवासी भारतीय सम्मान मिल चुका है।