- Hindi News
- समाजसेवी डॉ. ताहेरअली को एक्सीलेंस अवार्ड
समाजसेवी डॉ. ताहेरअली को एक्सीलेंस अवार्ड
देश-प्रदेशमें सामाजिक गतिविधियों तथा कृषि आजीविका संवर्धन की परियोजनाओं से जुड़े समाजसेवी-उद्योगपति डॉ. मुस्तफा ताहेरअली सासा को उनके अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त उत्पाद ‘स्टार ट्रेकर’ (व्हीकल ट्रेकिंग एण्ड फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम) के लिए इंडियन इंडस्ट्रीयल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के इंडिया हेबिटाट सेंटर में 7 फरवरी को इंडियन इकॉनोमिक डवलपमेंट एण्ड रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित समारोह में डॉ. सासा को यह अवार्ड प्रदान किया गया है। सराहराज इंटरप्राइजेज राज ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन सहित कई महत्त्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभालने वाले डॉ. ताहेरअली को इससे पूर्व भी वर्ष 2014 में राष्ट्रीय उद्योग र| अवार्ड, क्वालिटी ब्राण्ड अवार्ड, जेम ऑफ इंडिया अवार्ड, ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
समाजसेवी डॉ. मुस्तफा ताहेरअली सासा उनके अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त उत्पाद ‘स्टार ट्रेकर’ (व्हीकल ट्रेकिंग एण्ड फ्लीट मेनेजमेंट सिस्टम) के लिए इंडियन इंडस्ट्रीयल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।