चोरी की बाइक पर घूमते दो गिरफ्तार
उदयपुर| सुखेरथाना पुलिस ने चाेरी की बाइक पर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी करना कबूल किया। हेडकांस्टेबल मो. मुश्ताक ने बताया कि डांगियों का गुड़ा, सुखेर निवासी महेन्द्र उर्फ गणेश पुत्र देवीलाल डांगी और पुष्कर पुत्र भैरूलाल डांगी को गिरफ्तार किया है। दोनों गोगुंदा स्थित बरोड़िया नाका के आसपास चोरी की गाड़ी पर घूम रहे थे। मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि आरोपियों ने 5 फरवरी को सेलिब्रेशन मॉल के अंदर खड़ी सबलपुरा निवासी दिनेश पुत्र सोहनलाल की बाइक चोरी की थी।