पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदुजा ग्रुप के संजय की शादी पर लेकसिटी में हॉलीवुड बॉलीवुड सितारे

हिंदुजा ग्रुप के संजय की शादी पर लेकसिटी में हॉलीवुड-बॉलीवुड सितारे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माणक चौक की सितारों भरी शाम

उदयपुर | हिंदुजाग्रुप के संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मीरचंदानी की शाही शादी की मेजबानी कर रही लेकसिटी मंगलवार को हॉलीवुड-बॉलीवुड सितारों से रोशन हो गई। शहर में तीन जगह सितारा होटलों में कई रस्में परफोर्मेंस हुईं। बुधवार को महिला संगीत मेहंदी की रस्म होगी। गुरुवार को होने वाली शादी में जेनीफर लोपेज प्रस्तुति दंेगी। शादी में राजनीति, उद्योग जगत की आठ सौ हस्तियां शिरकत करेंगी। फोटो-ताराचंदगवारिया

सिटी पैलेस के माणक चौक में शाम को पॉप सिंगर निकोल और बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुतियां हुईं। बुधवार को मेहंदी की रस्म शिव निवास पैलेस में दोपहर में होगी। शाम को संगीत का आयोजन जनाना महल में होगा। विवाह की रस्म जग मंदिर में पूरी होगी।

ये भी आए }श्रद्धाकपूर, चंकी पांडे, लव सिन्हा, शशि कपूर की बहन ऋतु नंदा, आदित्य मित्तल, आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलाफर रेग्नर ग्रिमसन सहित फिल्म और उद्योग जगत की कई हस्तियां।