- Hindi News
- भास्कर बता रहा है शहर के किस क्षेत्र में कितनी बढ़ जाएंगी दरें
भास्कर बता रहा है शहर के किस क्षेत्र में कितनी बढ़ जाएंगी दरें
जमीनों की दरें बढ़ने का हम पर क्या असर
साढ़े तीन साल बाद जमीनों की रिजर्व प्राइस 30% तक बढ़ाई
ऐसे होगी लीज और नियमन की वसूली
नगरनिगमसीमा में जमीनों की आरक्षित दर (रिजर्व प्राइस) साढ़े तीन साल बाद 30 फीसदी तक बढ़ा दी गई हैं। प्रस्ताव मंजूरी के साथ प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इससे लीज नियमन राशि भी महंगी हो जाएगी।
नई आरक्षित दरें आवासीय, वाणिज्यिक, आबादी, गैर योजना और कच्ची बस्ती क्षेत्रों में दर अलग-अलग रहेगी। इस संबंधमें मेयर चंद्रसिंह कोठारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक हुई थी। इस बैठक में आरक्षित दरें तय की गईं। इससे पहले निगम ने 29 जून 2011 में आरक्षित दर में बढ़ोतरी की थी। नगर निगम के इन प्रावधानों का सबसे ज्यादा असर सरकार से आरक्षित दर पर जमीन आबंटन पाने वालों, बिना स्वीकृति निर्माण करने के बाद नियमन करवाने वालों पर पड़ेगा।
कच्ची बस्ती में दर
48कच्ची बस्तियों में आवासीय आरक्षित दर प्रति वर्ग फीट कम से कम 85 रुपए आैर अधिकतम 300 रुपए होगी। जो पहले कम से कम 70 और अधिकतम 250 रुपए थी।
नई आरक्षित दर : (प्रति वर्ग फीट )
लीज राशि :जिन्हें सरकारी एजेंसी से अारक्षित दर पर अब प्लाट आवंटित होगा।
नियमनराशि :जिन्होंने स्वीकृति विपरीत, बिना सेटबैक छोड़े या बिना स्वीकृति निर्माण कराया है।
पैनल्टी:आबंटित प्लांट पर समय पर निर्माण नहीं करने पर पैनल्टी वसूल की जाएगी। चाहे आवंटन पहले कभी भी हुआ हो। उन पर भी बढ़ी दर से पैनल्टी लगेगी, जिन्होंने आवंटित प्लाट समय से पहले बेच दिया हो। ऐसे मामले में खरीददार को पैनल्टी चुकानी होगी।
(आबादी, गैर योजना ) क्षेत्र आवासीय पहले अब व्यावसायिक पहले अब
आयड़190 250 380 500
सुंदरवास 190 250 380 500
सवीना 195 255 390 510
सवीना खेड़ा 140 280 185 370
पानेरियों पुरो की मादड़ी, गायरियावास 140 185 280 370
गोवर्धन विलास, पुलां , देवाली 140 185 280 370
पहाड़ा, गणेश नगर, खेमपुरा, टेकरी 140 185 280 370
शहर कोट के अंदर 600 1200
चांदपोल 600 1200
( वाणिज्यिक योजना) क्षेत्र आवासीय पहले अब
बापूबाजार, नेहरू बाजार 1560 2030
हाथीपोल, अश्विनी बाजार 1170 1525
उदियापोल योजना, तोरण बावड़ी 1170 1525
हाथीपोल योजना 975 1270
रेती स्टैंड 1073 1395
हैण्डीक्राफ्ट एम्पोरियम 585 765
लीज राशि }उदाहरणके तौर पर पहले सरकारी एजेंसी से 1000 वर्ग फीट का प्लाट आबंटन हुआ है तो वहां की पुरानी आवासीय आरक्षित दर 390 रुपए होने से कुल राशि 390000 रुपए बनती थी। इसके ढ़ाई प्रतिशत के हिसाब से लीज राशि सालाना 8700 रुपए बनती थी। अब उसी क्षेत्र की आरक्षित दर 510 रुपए होने से सालाना 12500 रुपए जमा करवाने होंगे।
नियमन }उदाहरण केतौर पर किसी क्षेत्र की पहले आवासीय आरक्षित दर 390 रुपए थी। किसी ने अपने प्लॉट में 500 वर्ग फीट एरिया में स्वीकृति विपरीत या बिना स्वीकृति निर्माण कर लिया है तो उसकी नियमन राशि पहले 195000 रुपए बनती थी जो अब नई दर 780 के आधार पर 390000 रुपए बनेगी।
( आवासीय योजना) क्षेत्र आवासीय पहले अब व्यावसायिक में पहले अब
अशोकनगर,भूपालपुरा 390 510 780 1020 बिलोचिस्तान कॉलोनी शक्तिनगर
कृष्णपुरा (अलीपुरा) 195 255 390 510
सरदारपुरा रेजीडेंसी योजना 390 510 780 1020
पंचवटी दैत्य मगरी योजना 390 510 780 1020
भट्ट जी की बाड़ी योजना, चौगान 390 510 780 1020
मधुबन, हजारेश्वर कॉलोनी
किशनपोल योजना 195 255 390 510
अंबामाता मास्टर कॉलोनी 410 535 819 1070
अंबावगढ़ अलकापुरी 540 710 1073 1420
ओटीसी, स्वरूप सागर, 295 385 590 770
फतहसागर योजना
ओटीसी ए, बी, डी ब्लॉक 195 255 390 510
मल्लातलाई शॉपिंग सेंटर
न्यू फतहपुरा, पोलोग्राउंड
फतहपुरा वाणिज्यिक योजना 490 640 980 1280
मोती मगरी 540 640 1080 1280
फतहपुरा खारोल कॉलोनी, पुरानी
आबादी, बाठेड़ा हाउस, बनेड़ा हाउस 390 640 780 1280
फतहपुरा नाथद्वारा रोड,अहिंसापुरी 705 705 1410 1410
नीमजमाता योजना 235 310 470 620
हिरणमगरी सेक्टर 3 से 6 295 385 590 770
सेक्टर आठ 215 385 430 770
सेक्टर 11 माछला मगरा योजना 235 385 470 770
सेक्टर 13 मनमोहन कॉलोनी
सेन्ट्रल एरिया 235 385 470 770
प्रतापनगर 235 310 470 620
पाठों की मगरी योजना 295 385 590 770
माली कॉलोनी, सिक्ख कॉलोनी
गुरु रामदास कॉ., कुम्हारों का भट्टा 295 385 590 770
सुंदरवास में शॉपिंग सेंटर ग्लास
फैक्ट्री एरिया, गोकुल नगर 295 385 590 770
शबरी कॉलोनी 235 310 470 620
ठक्कर बप्पा कॉलोनी, रेगर कॉलोनी 390 510 780 1020
शिवाजी नगर, सर्वऋतु विलास
अग्रसेन नगर 390 510 780 1020
हिरण मगरी सेक्टर 7,9,14 - - 310 620