पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुखाड़िया सर्कल के 10 ठेला व्यवसायियों पर जुर्माना

सुखाड़िया सर्कल के 10 ठेला व्यवसायियों पर जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| हिदायतके बावजूद साफ सफाई नहीं रखने और बिना दस्ताने पहने ग्राहकों को खाद्य सामग्री देने पर मंगलवार को नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने सुखाड़िया सर्कल के 10 ठेला व्यापारियों पर पांच-पांच सौ रुपए जुर्माना सुनाया है।

कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्रसिंह सैनी और निरीक्षक सुभाष शर्मा शाम को यहां पहुंचे थे। व्यापारी बिना दस्ताने पहले खाद्य सामग्री ग्राहकों को देते मिले। इस पर चालान बनाकर जुर्माना वसूला गया। यहां मेयर पिछले दिनों जायजा लेने पहुंचे थे, उस दौरान ठेला व्यापारी को सफाई की हिदायत दी थी।