- Hindi News
- भूपालपुरा थाना क्षेत्र से चार बाइक स्कूटी चोरी
भूपालपुरा थाना क्षेत्र से चार बाइक स्कूटी चोरी
शहरमें वाहनों की चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। पिछली रात भूपालपुरा थाना क्षेत्र से 4 दोपहिया वाहन चोरी हो गए, जिनकी शिकायतें थाने में दर्ज कराई गई है।
कृष्णपुरा निवासी जीवन माली की मोटर साइकिल सेंट पॉल स्कूल के बाहर से चोरी हुई। गोविंदपुरा निवासी महेश भट्ट का एक्टिवा स्कूटर उनके घर के बाहर से, उत्तरी आयड़ निवासी विजय प्रकाश की मोटर साइकिल एमबी कॉलेज ग्राउंड तथा दुर्गा नर्सरी क्षेत्र से एक बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।