पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में बिना परमिट चल रहे 13 टेम्पो जब्त

शहर में बिना परमिट चल रहे 13 टेम्पो जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | शहरमें बिना बगैर परमिट चलाए जा रहे 13 टेम्पो पुलिस ने मंगलवार को सीज कर दिए। यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे टेम्पो चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

एएसपी राजेश भारद्वाज के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों पर बिना परमिट चलने वाले टेम्पो सीज किए गए। बुधवार से उन टेम्पो के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिन्हें परमिट वाले रूट के बजाय अन्य मार्ग पर चलाया जा रहा है। चौराहों पर जहां-तहां टेम्पो रोक कर सवारियां बिठाने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।