उदयपुर से आज विदा लेंगे सैयदना
सलूंबर में इस्तकबाल की तैयारियां
कम्युनिटी रिपोर्टर | उदयपुर
शियादाऊदी बोहरा समाज के सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब बुधवार को उदयपुर से विदा लेंगे। इससे पहले मंगलवार को वे तैयबियाह स्कूल के बच्चों से मुखातिब हुए। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही दीनी तालीम को लेकर उनके दिल की बात जानी। सैयदना ने फज्र की नमाज फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद में अदा की। समाज प्रवक्ता डाॅ. मूमिन ने बताया कि बच्चों से मिलने के बाद सैयदना साहब ने समाज जनों से भी बातचीत की।