पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सौ दिन में होगी 45 हजार किमी की यात्रा

दो सौ दिन में होगी 45 हजार किमी की यात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | लगभग50 हजार किमी की यात्रा का लक्ष्य लेकर निकले गुजरात के दो राइडर 29 राज्यों में बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत निर्माण और सुरक्षित यात्रा का संदेश देंगे।

ग्रेट इंडियन नोमेडिक राइड पर निकले गांधी नगर (गुजरात) निवासी अभय सिंह जिगर रावल ने बताया कि वे देश में मोटरसाइकिल पर सबसे लंबी यात्रा का रिकार्ड बनाने निकले हैं। यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलेंगे। वे सिक्किम में अनिनी नामक जगह भी जाएंगे, जहां पर केवल पगडंडी है। इस 272 किमी लंबी पगडंडी पर यात्रा करने वाले वे पहले सिविलियन होंगे। इस यात्रा के लिए आर्मी से अनुमति ली है। लगभग 35 हजार किलोमीटर की यात्रा करने का चीन के जिग फाग या का गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकार्ड है। वे इस यात्रा का समापन गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई पर करेंगे।