- Hindi News
- मंदिरों में सफाई और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
मंदिरों में सफाई और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
उदयपुर | देवस्थानविभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक शेखर ने मंगलवार शाम को शहर के प्रमुख मंदिरों का दौरा किया। शाम 6 बजे जगदीश मंदिर पहुंचने पर उन्होंने यहां सफाई और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। मंदिरों को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने, धर्म स्थलों की व्यवस्थाओं में सुधार करने को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा के क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को एसीएस शेखर उदयपुर पहुंचे। उन्होंने राजसमंद में नाथद्वारा, चारभुजाजी और आसपास के मंदिरों का दौरा करने के बाद उदयपुर के एकलिंगजी और फिर जगदीश मंदिर, मांजी का मंदिर का दौरा किया। पुजारी परिवार ने मंदिर भवन दीवारों पर पौधे उग आने की शिकायत की। इसके बाद एसीएस ने मांजी के मंदिर के पास सौंदर्यीकरण कार्य को देखा। इस मौके पर यूआईटी सेक्रेटरी, इंजीनियर, देवस्थान सहायक आयुक्त आदि मौजूद थे। एसीएस बुधवार को डूंगरपुर जाएंगे। वहां बेणेश्वर धाम सहित आसपास के मंदिरों का दौरा करेंगे।