पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम मुहर के लिए कटारिया को सौंपी निगम के बजट की कॉपी

अंतिम मुहर के लिए कटारिया को सौंपी निगम के बजट की कॉपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. नगर निगम के बजट की कॉपी मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को सौंप दी है। स्टडी के बाद कटारिया के सुझाव पर इसमें कुछ संशोधन हो सकते हैं। अनुमोदन 13 फरवरी को बोर्ड बैठक में होगा।

मेयर ने बताया कि कटारिया को कुछ कमी लगी तो उनके सुझाव पर बजट में कुछ प्रावधान जोड़े जा सकते हैं या कुछ में राशि घटाई-बढ़ाई जा सकती है। हालांकि बजट तैयार हो चुका है। ऐसे में ये संशोधन बोर्ड बैठक में बजट पर चर्चा के बाद ही संभव हो सकेंगे। गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू होने के कारण करीब एक हफ्ते कटारिया घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। इस कारण बजट को लेकर मेयर की उनसे चर्चा नहीं हो पाई थी। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 229.99 करोड़ का बजट तैयार किया है। यह पिछले साल से 16 करोड़ 13 लाख ज्यादा है।