एसबीआई की पहली एनआरआई ब्रांच शुरू
उदयपुर| भारतीयस्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को लेकसिटी में राजस्थान की चौथी एनआरआई स्पेशलाइज ब्रांच सहेली मार्ग पर शुरू की। शहर की पहली एनआरआई शाखा का शुभारंभ दिल्ली सर्कल के जीएम संजीव नौटियाल ने फीता काटकर किया। नौटियाल ने इस अवसर पर कहा कि शहर में विदेश में जाने वाले स्टूडेंट और बोहरा अन्य समुदाय के एनआरआई की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेशल शाखा शुरू करने का निर्णय बैंक द्वारा लिया गया। शाखा में उपभोक्ताओं के लिए फंड ट्रांसफर, मनी एक्सचेंज, एफडी, अकाउंट ओपनिंग, नेट बैकिंग आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। वहीं एसबीआई की विदेश में भी 200 शाखाएं है, जिनसे ये शाखा जुड़ी रहेगी। शाखा शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक डी.सी मामगांई, शाखा प्रबंधक बी.के पठान और बैंक यूनियन के पी.एस खिंची सहित एसबीआई की अन्य शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित थे।