पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात को मदार नहर में गिरा डंपर, चालक बचा

रात को मदार नहर में गिरा डंपर, चालक बचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. देवालीसे गुजर रही मदार नहर में शुक्रवार रात करीब 10 बजे डंपर गिर गया। इसमें क्षेत्र के एक मकान के कंस्ट्रक्शन के लिए कंकरीट लाई गई थी। लौटते समय नहर के पास टायर फटने के साथ कच्ची सड़क धंस गई, जिससे डंपर बेकाबू हो गया और रिटेनिंग वाल तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। ड्राइवर देवीलाल को चोटें आई हैं। अंबा माता थाना और फतहपुरा चौकी पुलिस ने ड्राइवर को 108 एंंबुलेंस से एमबी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। डंपर सुबह निकाला जाएगा। फोटो : भास्कर