उदयपुर. बरसाती पानीऔर मच्छरों के कारण मलेरिया मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम की ओर से 22 सितंबर से 31 अक्टूबर तक फोगिंग की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के सभी वार्डों में अलग-अलग दिन शाम 6 बजे फोगिंग की जाएगी।
मेयर रजनी डांगी ने बताया कि पहले दिन वार्ड-1 और 55 के क्षेत्र के देवाली, नीमज माता स्कीम, खारोल कॉलोनी, आदिनाथ कॉलोनी एवं मनोहरपुरा क्षेत्र में फोगिंग होगी। दूसरे दिन 23 सितंबर को वार्ड-3 4 के पोलो ग्राउंड, सहेली नगर, फतहपुरा, कृष्णपुरा, पंचवटी एवं मोती मगरी स्कीम क्षेत्र, 24 को वार्ड-53, 54 वार्ड के अहिंसापुरी पुलां बस्ती, आलू फैक्ट्री, कच्ची बस्ती, कृष्णपुरा, सरदारपुरा, भिखारी नाथजी का मठ क्षेत्र में फोगिंग होगी। इसी तरह 31 अक्टूबर तक वार्ड के हिसाब से फोगिंग अभियान चलेगा।
आप इसका रखें ध्यान
फोगिंग के दौरान क्षेत्रवासी और व्यापारी घरों और रेस्टोरेंट्स में खाने-पीने की चीजें ढककर रखें। अस्थमा और श्वास संबंधी शिकायत वाले फोगिंग के धुएं से दूर रहें।