- Hindi News
- दिल्ली मुम्बई एयर इंडिया विमान चार घंटे देरी से पहुंचा
दिल्ली-मुम्बई एयर इंडिया विमान चार घंटे देरी से पहुंचा
उदयपुर | दिल्लीसे मुम्बई जाने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 471 शुक्रवार को निर्धारित समय से चार घंटे लेट महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचा। कम्पनी सूत्रों के अनुसार दिल्ली में जहाज की कमी के कारण यह देरी हुई। विमान को शाम 5.10 पर पहुंचना था, लेकिन यह रात 9.10 बजे पहुंचा। एेसे में मुम्बई जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर चार घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी।