- Hindi News
- उदयपुर के सामने पहली पारी में जयपुर 146 रन पर सिमटा
उदयपुर के सामने पहली पारी में जयपुर 146 रन पर सिमटा
मेजबानजयपुर के बल्लेबाज कॉल्विन शील्ड क्रिकेट में उदयपुर के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके और जयपुर की पहली पारी 146 रन पर सिमट गई। पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली जयपुर टीम के लिए सिद्धार्थ सर्राफ ने 77 रन की पारी खेली। उदयपुर के सिकंदर अली ने तीन तथा प्रतीक ने दो विकेट लिए। इसी के साथ उदयपुर ने पहली पारी में 99 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उदयपुर ने अपनी दूसरी पारी में 0/21 रन बना लिए थे। इससे पहले 9/245 आगे खेलने उतरी उदयपुर टीम दूसरे दिन अपने स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सकी।
भीलवाड़ाके यश कोठारी का दोहरा शतक
यशकोठारी के अविजित दोहरे शतक (203) की मदद से भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यश का दोहरा शतक पूरा होते ही भीलवाड़ा ने पहली पारी 7/490 पर घोषित कर दी। टीम के लिए सूर्यप्रकाश सुवालका ने 155 रन बनाए। दूसरे दिन स्टंप्स तक हनुमानगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 13 रन पर एक विकेट गंवा दिया था।
कोटाका विशाल स्कोर
सवाईमानसिंह स्टेडियम पर खेले जा रहे एलीट ग्रुप मैच में कोटा ने धौलपुर के खिलाफ 9/563 (घोषित) का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसके लिए दूसरे दिन मोहम्मद अहमद ने 76 रन बनाए, जबकि सचिन मालव अपनी शतकीय पारी (127) को लंबा नहीं खींच सके। जवाब में धौलपुर ने अमित गौतम (66*) वैभव देशपांडे (50*) के अर्धशतकों से 3/132 रन बना लिए थे। कोटा के अशोक सिंह ने तीनों विकेट लिए। एक अन्य मैच में बीकानेर के 377 रन के जवाब में नागौर ने 2/128 रन बना लिए थे। निखिल डोरू 61 और चेतन बिष्ट 25 रन बना क्रीज पर थे।
पृथ्वीराजपूनम चमके
प्लेटग्रुप के एलीमिनेटर राउंड में पृथ्वीराज सिंह (106) और पूनम पूनिया (5/33) के शानदार प्रदर्शन से श्रीगंगानगर ने झुंझुनूं के खिलाफ पकड़ बना ली है। जयपुर में खेले जा रहे दो दिवसीय मैच के पहले दिन श्रीगंगानगर ने पहली पारी में 8/272 रन बनाए। जोबनप्रीत सिंह ने 70 रन का योगदान दिया। जवाब में झुंझुनूं की पारी 101 रन पर ढेर हो गई। पूनम के अलावा गंगानगर के अजय सिंह ने तीन विकेट लिए
टोंक-अलवरमैच में लगी विकेटों की झड़ी
श्रीगंगानगरमें टोंक अलवर के बीच खेले गए मैच में विकेटों की झड़ी लग गई और पहले दिन कुल 34 विकेट गिरे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलवर की टीम सुमित खत्री (3/4) और रूबल ठो