- Hindi News
- प्रतिभा पलायन को रोकने की महती जरूरत : सांसद
प्रतिभा पलायन को रोकने की महती जरूरत : सांसद
प्रतिभा पलायन को रोकने की महती जरूरत : सांसद
उदयपुर|वर्तमान मेंरोजगार के लिए युवाओं के पलायन को रोकने के समग्र प्रयास की जरुरत है। इन प्रतिभाओं को रोककर हम अपने ही देश, प्रदेश शहर के विकास के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह विचार सांसद अर्जुनलाल मीणा ने रविवार को किसान भवन में राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर कही। उन्होंने प्रतिभाओं को निखारने में कौशल विकास कार्यक्रमों की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर रोजगार के अवसर युवाओं को उनके क्षेत्र में ही मुहैया कराने की दिशा में विशेष प्रयासों की आवश्यकता है।