पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के महाविद्यालयों की एक दिवसीय कार्यशाला

जिले के महाविद्यालयों की एक दिवसीय कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के महाविद्यालयों की एक दिवसीय कार्यशाला

उदयपुर|अल्पसंख्यक मामलातविभाग एवं पेसिफिक विवि के साझे में जिले के सभी कॉलेज, विवि के प्राचार्य सहभागियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पेसिफिक विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ। मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के आवेदन में इस साल लागू नए नियमों से अवगत कराया गया। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स छात्रवृति नवीन के आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर तथा पोस्ट मैट्रिक नवीनीकरण के आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है। इसके अलावा मेरिट कम मिन्स नवीनीकरण के आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि से 5 दिवस में आवेदन पत्र संस्थाओं द्वारा जिला अल्पसंख्यक कार्यालय कलेक्ट्रेट उदयपुर में जमा करा सकते है।

संसाधनोंपर कार्यशाला का समापन

उदयपुर| सुविविकी सेंट्रल लाइब्रेरी में वाणिज्य प्रबंध विषयों के संसाधनों की कार्यशाला सोमवार को संपन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए सुविवि के कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी ने कहा कि आज गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए ई-संसाधनों का भरपूर उपयोग करना जरुरी है। ऐसे संसाधनों के प्रशिक्षण के लिए इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन अनूठा एवं प्रभावी प्रयास है। एफएमएस के डायरेक्टर प्रो. करुणेश सक्सेना ने ई-संसाधनों की शोध कार्य में में उपयोगिता के संबंध में सुझाव दिए। रजिस्ट्रार डॉ. आरपी शर्मा, वित नियंत्रक डॉ. कुमुदिनी चांवरियां भी विचार रखे।