पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद में वृद्ध काकी की लट्ठ मारकर हत्या, आराेपी फरार

जमीन विवाद में वृद्ध काकी की लट्ठ मारकर हत्या, आराेपी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद | जमीनविवाद को लेकर ग्राम पंचायत नलवा के आमलीफला में भतीजे ने वृद्ध काकी की लठ से मारकर हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आमलीफला निवासी कानिया पुत्र रकबा मीणा ने जमीन विवाद के चलते काकी कानकी मीणा (70) प|ी कालिया मीणा के सिर में लठ मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर शाम की है। सोमवार सुबह पूर्व सरपंच गंगाराम मीणा सहित ग्रामीणों ने थानाधिकारी को सूचना दी। जिस पर थानाधिकारी भैरूसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी भैरूसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि मृतक के पति कालिया मीणा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कानकी मीणा रविवार देर शाम को अपने घर पर बैठी हुई थी। पति कालिया किराणा की दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान भतीजा कानिया मीणा घर पर आया और जमीन विवाद को लेकर कानकी से झगड़ा करने लगा। कहासुनी में कानिया ने वृद्धा के सिर पर लठ से जोर से वार कर दिया, जिससे वृद्धा मौके पर ही गिर पड़ी तथा मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया।

वकीलोंने जाने बाल तस्करी संबंधी नए कानून

उदयपुर| चाइल्डफंड इंडिया के तत्वावधान में बाल व्यापार रोकने संबंधी कानूनी प्रावधानों पर उदयपुर के वकीलों की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें बाल व्यापार (तस्करी) की विभिन्न श्रेणियों, कानूनी संरक्षण, भारतीय दंड संहिता में 370 में नए सख्त कानून, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण और पीड़ित के प्रति समाज का संवेदनशील बनना आदि की जानकारी दी गई। समापन पर आशिष गरहाई ने बाल संरक्षण के लिए विभिन्न सरकारी गैर-सरकारी संस्थाओं, विभागों के साथ समन्वित प्रयास की जानकारी दी। दिल्ली हाईकोर्ट के वकील चंद्रसुमन और सेंट्रल फॉर चाइल्ड राइट्स के प्रतिनिधि शाहबाज खान ने नये कानूनों पर रोशनी डाली।