हादसे में घायल दो युवकों ने दम तोड़ा
जमीन धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर| गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के काया में रविवार को कार की चपेट में आने से घायल हुए दो युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि काया में कार की चपेट में आने से बाइक सवार सेठजी की कुंडाल निवासी अमृतलाल (24) उर्फ टेणिया पुत्र धन्ना गमेती और किशनलाल (24) पुत्र भगा गमेती घायल हो गए थे। दोनों ने एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि रविवार शाम को युवक बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। हाईवे पर तेज गति में आई कार की टक्कर से अमृतलाल, किशनलाल और राजू घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्रित लोगों ने कार को घेर लिया था और आग लगाने का प्रयास किया था। दुर्घटना में घायल राजू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इलाजके दौरान युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
उदयपुर| हॉस्पिटलके आरएनटी मेडिकल कॉलेज के बाहर 11 सितंबर को बेहोश मिले युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव मोरचरी में रखवाया है। शरीर पर काला पेंट, काले चेक की सफेद शर्ट। उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है।
उदयपुर| सुखेरपुलिस ने जमीन धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ढीकली निवासी मोहन सिंह पुत्र वगत सिंह राजपूत और अंबालाल पुत्र भैरूलाल कुम्हार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अन्य के साथ मिलीभगत कर पुला निवासी औंकार लाल पुत्र वाला जी डांगी के साथ जमीन संबंधी लेन देन में धोखाधड़ी की थी। बताया गया कि औंकार लाल ने आरोपियों को जमीन बेची थी। आरोपियों ने धोखे से उस जमीन के बजाए अन्य बेशकीमती भूखंड की रजिस्ट्री औंकार लाल से करा ली थी।
गिरफ्तारीके लिए एसपी को परिवाद
उदयपुर|लखावलीके ग्रामीणों और मेवलिया प्रजापति समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एसपी को परिवाद देकर महिला को प्रताड़ित करने वाले ससुराल पक्ष के परिजनों की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने बताया कि 26 अगस्त की रात आशा प्रजापति के साथ उसके पति किशन प्रजापति, जेठ जुगलकिशोर, सास और जेठानी ने मारपीट की और एक मंजिल से धक्का दे दिया। मरा समझ कर उसे घर से सात किमी दूर झामरकोटड़ा रोड पर फेंक गए। होश में आई महिला ने बमुश्किल राहगीरों की मदद से पीहर वालों को फोन पर सूचना दी। महिला ने एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन अभी