- Hindi News
- जेट की फ्लाइट से डबोक उतरीं प्रियंका वाड्रा
जेट की फ्लाइट से डबोक उतरीं प्रियंका वाड्रा
उदयपुर | प्रियंकावाड्रा जेट एयरवेज की नियमित फ्लाइट से शुक्रवार सुबह डबोक एयरपोर्ट उतरीं। उनके साथ बच्चे भी थे। यहां से वे एसपीजी की सुरक्षा में रवाना हो गईं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका वाड्रा जेट एयरवेज के दिल्ली से आने वाले एटीआर से सुबह 7.30 बजे उदयपुर पहुंचीं। उन्हें ले जाने के लिए बुलेट प्रूफ कार एप्रन एरिया में विमान के पास ले जाई गई। गाड़ी के आगे एसपीजी की कार डबोक पुलिस थाने की जीप थी। माना जा रहा है कि वे पाली जिले में जवाई बांध पर होने वाली रायफल शूटिंग में गईं, जहां उनका बेटा पार्टिसिपेट कर रहा है।
बताया गया कि यहां दून स्कूल के बच्चों के लिए प्रतियोगिता चल रही है। यात्रा को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है।