उदयपुर. देहली गेट चौराहे पर हनुमान मंदिर के पास बनी दो दुकानों को नगर निगम के दस्ते ने शुक्रवार को ढहा दिया। मंदिर परिक्रमा की जमीन पर पुजारियों की शह पर धीरे-धीरे कब्जा होता गया और 10 साल से पक्की दुकानें बन गई थीं। अभी जूतों
मोबाइल की दुकानें चल रही थीं।
मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने बताया कि दुकानों से देहलीगेट दरवाजे का स्वरूप प्रभावित होने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ के नेतृत्व में निगम टीम ने बुलडोजर से दोनों दुकानें ध्वस्त कर दी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नीतिश भटनागर गैराज अधीक्षक बाबूलाल चौहान भी मौजूद थे। कार्रवाई की भनक मिलते ही दुकान मालिक भी पहुंचे, लेकिन सामान खाली करने में भलाई समझी।
दोपहर बाद निगम ने ब्रह्मपोल क्षेत्र में अवैध निर्माण को तोड़ा। अब नगर निगम के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूप पर बैठने वाले अधिकारियों ट्रैफिक पुलिस के सामने यह चुनौती होगी कि इस जगह हाथ ठेलों का जमावड़ा नहीं लगे।
देहली गेट पुलिस कंट्रोल रूम के पास हनुमान मंदिर के यहां बनी दुकान ध्वस्त करता निगम का दस्ता।