उदयपुर. सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का 22वां दीक्षांत समारोह 21 दिसंबर को होगा। इसमें उपाधियां गोल्ड मेडल लेने के लिए समारोह में उपस्थित होने की लिखित सूचना देने का शनिवार को अंतिम दिन है। इसके बाद सूचना देने पर समारोह में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
दीक्षांत समारोह में उपस्थिति की सूचना के साथ ही 500 रुपए शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट या पे-ऑर्डर मांगा गया है, जो सुविवि के वित्त नियंत्रक के नाम देना है। सूचना देने पर सभागार में सीट तय करने के साथ ही अकादमिक गाउन की व्यवस्था की जाएगी।
पीएचडी धारियों में जिनका वाईवा-वोसी 4 अगस्त 2013 से 31 अक्टूबर 2014 तक हो चुका हो, उनको ही उपाधियां दी जाएगी। वर्ष 2013 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए पीजी, एम-फिल और पीएचडी में सफल रहने वालों को उपाधियां और स्वर्ण पदक की योग्यता रखने वालों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।
समारोह में परिजनों को प्रवेश पत्र के माध्यम से ही शामिल कर सकेंगे। दीक्षांत समारोह में शामिल होने की सूचना का प्रारूप यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.mlsu.ac.in पर उपलब्ध है।