पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविवि : 50 छात्राओं के लिए बनेगा 1.84 करोड़ का हॉस्टल

सुविवि : 50 छात्राओं के लिए बनेगा 1.84 करोड़ का हॉस्टल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | यूजीसीकी ओर से सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में 50 छात्राओं की क्षमता का हॉस्टल बनाने के लिए 1.84 करोड़ का बजट दिया जाएगा। इसके लिए यूजीसी के आग्रह पर सुविवि ने प्रस्ताव भेजा दिया है। हॉस्टल एक साल में तैयार करने की योजना बनाई गई है। सुविवि के वित्त नियंत्रक एस.एल. चौधरी ने बताया कि यूजीसी की ओर से देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की योजना है। हमने 25 डबल बेड (50 छात्रा) क्षमता का हॉस्टल बनाने के लिए प्रस्ताव दिया है। 1.84 करोड़ रुपए बजट मिलेगा, जो करीब एक साल में उपयोग होगा।





इसमें वार्डन क्वार्टर भी शामिल है। हॉस्टल की जगह आगामी समय में तय होगी।