- Hindi News
- यूसीसीआई में देसाई का मोटिवेशनल सेमिनार आज
यूसीसीआई में देसाई का मोटिवेशनल सेमिनार आज
उदयपुर | उदयपुरचैंबर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) द्वारा शनिवार शाम चार बजे चैंबर भवन के अरावली सभागार में अंतरराष्ट्रीय वक्ता एवं ट्रेनर निखिल देसाई की मोटिवेशनल सेमिनार होगी। विषय स्वयं में एवं अपने संगठन में उत्कृष्टता की संभावनाएं होगा।यूसीसीआई के अध्यक्ष विनोद कुमट ने बताया कि मुंबई के सेंटर फाॅर एक्सीलेंस के ट्रेनर निखिल देसाई उद्यमियों, व्यवसायियों तथा उनके कर्मचारियों को अपनी संपूर्ण क्षमता एवं योग्यता का उपयोग करते हुए अपने तथा अपने व्यावसायिक संगठन को सबसे बेहतर बनाने का प्रशिक्षण देंगे।
यूसीसीआई सदस्यों तथा उनके संगठन के कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन के जरिए कार्यकुशलता उत्पादकता बढ़ाने के उपाय भी बताए जाएंगे।