- Hindi News
- रोडवेज बस से उतरते समय साड़ी फंसने से चपेट में आई महिला गंभीर घायल
रोडवेज बस से उतरते समय साड़ी फंसने से चपेट में आई महिला गंभीर घायल
उदयपुर | भूपालपुराथाना क्षेत्र के कस्तूरबा हॉस्पिटल के पास रोडवेज बस से उतरी महिला साड़ी फंसने से बस के पिछले टायर की चपेट में गई। गंभीर घायल महिला को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और बस जब्त कर चालक अंबिका प्रसाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि हादसे में धोइंदा (राजसमंद) निवासी निर्मला (40) प|ी किशनलाल कुमावत दुर्घटना में घायल हो गई। वह सीसारमा में बहन चंद्रकला से मिलने शुक्रवार को रोडवेज बस से आई थी। कस्तूरबा हॉस्पिटल के पास बस रुकी। महिला उतर रही थी कि उसकी साड़ी गेट में फंस गई। इधर, बस चालक ने ध्यान नहीं देकर लापरवाही से बस चला दी। साड़ी फंसने से निर्मला वहीं गिर गई और उनका बायां पैर बस के पिछले टायर से कुचला गया। चालक ने जब तक बस रोकी महिला का पैर चपेट में चुका था।