पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिल्पग्राम में सीसीटीवी से रहेगी मेलार्थियों पर नजर

शिल्पग्राम में सीसीटीवी से रहेगी मेलार्थियों पर नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमक्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से 21 दिसंबर को शुरू होने वाले शिल्पग्राम उत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बताया गया कि उत्सव के दौरान आवाजाही के लिए एक तरफा यातायात के साथ सुरक्षा की दृष्टि से मेलार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।

बताया गया कि शिल्पग्राम उत्सव में 1600 लोक कलाकार शिल्पकार भाग लेंगे, वहीं कलाकार विभिन्न थड़ों, हाट बाजार मुख्य रंगमंच पर कला प्रस्तुतियां देंगे। बैठक में उत्सव के दौरान पड़ने वाले अवकाशों के दौरान भीड़ नियंत्रण सुरक्षा पार्किंग पर जोर रहा। कलेक्टर ने उत्सव के दौरान बस व्यवस्था का सुझाव दिया ताकि दुपहिया चार पहिया वाहनों को पर्याप्त पार्किंग मिल सके। इसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग को बसें चलाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर छोगा राम देवासी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश भारद्वाज, नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, प्रोटोकॉल ऑफिसर पुष्पेंन्द्र सिंह शेखावत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राघवेन्द्र राय, यूआईटी के एक्सईएन महेश आड़ा, मुकेश जानी, जलदाय विभाग के एईएन आर.सी. मेहता आदि मौजूद थे।

एकतरफा रहेगा यातायात : उत्सवके दौरान शिल्पग्राम आने वापसी के लिए एक तरफा़ यातायात व्यवस्था रहेगी। इसके तहत चार पहिया वाहनों का प्रवेश बड़ी मार्ग से होगा उनकी निकासी रानी रोड से होगी। दुपहिया वाहन रानी रोड से प्रवेश कर सकेंगे इनके लिए पार्किंग व्यवस्था शौर्य-गढ़ के बाहर तथा पंचायत की भूमि पर की जाएगी।

यूआईटीकरेगी प्रकाश व्यवस्था : कलेक्टरने नगर विकास प्रन्यास को रास्ते में माकूल प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए शिल्पग्राम में अस्थायी चौकी स्थापित होगी, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए शिल्पग्राम परिसर तथा प्रमुख द्वार पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।