पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा का गैंगस्टर गिरफ्तार, पिस्टल कारतूस िमले

हरियाणा का गैंगस्टर गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस िमले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने गुरुवार रात बलीचा बाईपास के पास दबिश देकर हरियाणा के गैंगस्टर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो अवैध पिस्टल, तीन लोडेड मैगजीन और 25 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों की गाड़ी से पुलिस ने 30 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। बदमाश फरारी के दिनों में इधर गया था। आरोपियों की गाड़ी में बैठे हरियाणा के ही तीन मेटल व्यवसायियों को पाबंद कराया है। दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सुनील वाल्मीकि रेवाड़ी का कुख्यात अपराधी है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, मारपीट, 12 प्रकरण दर्ज हैं। आपसी गैंगवार में अगस्त में इसके भाई की भी हत्या हुई थी। रेवाड़ी में वांटेड होने के कारण यह आस-पास के राज्य और जिलों में घूमकर फरारी काट रहा है।

थानाधिकारी गुरुवार रात को हेडकांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल बनवारी, हरिसिंह, टीकाराम टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान बलीचा बाईपास के पास हरियाणा पासिंग टाटा सूमो गाड़ी संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। संदेह पर पुलिस टीम गाड़ी के पास आई और चेक करने के लिए कहा। पुलिस गाड़ी की चेकिंग कर ही रही थी कि उसमें बैठे दो व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने घेरा डालकर दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों की तलाशी लेने पर उनके अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। गाड़ी में मौजूद अन्य तीन व्यक्तियों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर सुनील वाल्मीकि की रेवाड़ी में गाड़ियां किराए पर चलती हैं, एक गाड़ी का ड्राइवर पवन कुमार है।
शशि और दो भाई मेटल-स्क्रैब की दलाली करते हैं। काम के चलते तीनों ने पवन कुमार से गाड़ी किराए पर ली और बुधवार को रेवाड़ी से अहमदाबाद गए थे। इधर सुनील फरारी काटने के उद्देश्य से गाड़ी मालिक बतौर साथ में बैठ गया। तीनों को अहमदाबाद से उदयपुर होते हुए रेवाड़ी वापस जाना था। पूछताछ में व्यवसायियों ने बताया कि चालक और गाड़ी मालिक के पास हथियार होने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी।