एकात्म मानव दर्शन ही विकास का मार्ग
स्वदेशीजागरण मंच की महानगर इकाई की ओर से शुक्रवार को शहीद बाबू गेनु बलिदान दिवस पर एक विचार गोष्ठी के साथ श्रद्धांजिल सभा आयोजित की गई।
सेक्टर-4 स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. सतीश आचार्या ने कहा कि पूंजीवादी एवं साम्यवादी व्यवस्थाओं की विफलताओं के बाद आज पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानव दर्शन ही विकास का मार्ग दिखाई देता है। भामसं के प्रदेश मंत्री रमन सूद ने कहा कि बाबू गेनु का बचपन विपन्नता में बीता, फिर भी उनमें राष्ट्रभक्ति की कोई कमी नही थी। विचार मंडल प्रमुख डॉ. देवेन्द्र श्रीमाली ने कहा कि स्वदेशी भाव से ही देश की उन्नति हो सकती है एवं राष्ट्र चेतना राष्ट्रभक्ति का विकास हो सकता है। सभा की अध्यक्षता करते हुए भामस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरसिंह सांखला ने कहा की बाबू गेनु से प्रेरणा लेकर स्वदेशी वस्तुओं को ही अपनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विचार मंडल प्रमुख जतिन श्रीमाली ने आमजन से आह्वान किया कि वे स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प लें।
कार्यकर्ताओंको सौंपे दायित्व : प्रदेशविचार मंडल प्रमुख जयसिंह शक्तावत ने स्वदेशी जागरण मंच उदयपुर के विभिन्न दायित्वों सौंपे। इसके तहत महेश सोनी को प्रचार प्रमुख, डॉ मनोज बहरवाल एवं सोहन लाल शर्मा को महानगर सहसंयोजक का दायित्व सौपा गया।
उदयपुर. सेक्टरतीन विद्या निकेतन स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित गोष्ठी श्रद्धांजली सभा में मौजूद वक्ता। भास्कर