पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहमदाबाद ट्रेन के प्लेटफार्म के स्थान पर खोदी जाएगी पिट लाइन

अहमदाबाद ट्रेन के प्लेटफार्म के स्थान पर खोदी जाएगी पिट लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सिटी स्टेशनयार्ड में सेकंड पिट लाइन निर्माण के लिए भूमि खुदाई का काम शुरू हो गया है। नई पिट लाइन मीटर गेज प्लेटफार्म के स्थान पर खोदी जाएगी। अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनें उबड़ खाबड़ अस्थाई स्थान से चलाई जाएंगी। मंडल रेल प्रबंधक नरेश सालेचा ने शुक्रवार को सिटी स्टेशन यार्ड का निरीक्षण किया।
उन्होंने पिट लाइन का निर्माण कर रहे अभियंताओं को मीटर गेज लाइन की अहमदाबाद तक चलने वाली गाड़ियों के ठहराव रवानगी के लिए अस्थाई रूप से बनाए जा रहे प्लेटफार्म को समतल बनाने के निर्देश दिए। डीआरएम सालेचा ने सिटी स्टेशन के दूसरी तरफ स्थित पुलिस क्वार्टर की साईड देखी। शहर के जन प्रतिनिधि पिछले पांच वर्षों से स्टेशन की सेकंड एंट्री की मांग कर रहे हैं।
डीआरएम ने राणा प्रतापनगर स्टेशन के गुड्स प्लेटफार्म पर आने वाले ट्रकों के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके रोड दुरुस्त करने पर चर्चा की। स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोटर ट्रॉली से मावली तक निरीक्षण किया।