पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवजात ने दम तोड़ा, विमंदित मां छोड़ गई थी गुलाब बाग में

नवजात ने दम तोड़ा, विमंदित मां छोड़ गई थी गुलाब बाग में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. गुलाबबाग में कचरे के ढेर में दो दिन पहले लहूलुहान मिले नवजात की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। उसके माता-पिता का भी पता चल गया है। नवजात की विमंदित मां ही उसे वहां छोड़ गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि भुवाणा निवासी अंबा पत्नी भंवरलाल गमेती की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसके सात और पांच साल के बेटा-बेटी हैं।
भंवरलाल के मजदूरी पर जाते ही वह सड़कों पर भटकती रहती थी। किसी के रोकने पर उस पर पत्थर फेंककर भगा देती थी। वह मंगलवार को बच्चे को लेकर गुलाबबाग जा पहुंची। उसकी बेटी नानूड़ी ने घर पिता को यह सब बताया। इस पर भंवरलाल ने सरपंच सीमा चोरड़िया को बताया। मामला सामने आने पर गुरुवार को परिजनों को नवजात का पता चला। शुक्रवार सुबह पुलिस भंवरलाल को अस्पताल लेकर पहुंची, जिसके कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई।

खतरनाक हो सकता है दोनों बच्चों को मां के साथ रखना: थानाधिकारीरमेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला अपने दो बच्चों को हमेशा साथ रखती है। ऐसे में बच्चों के साथ भी कभी कोई घटना हो सकती है। महिला को इलाज की जरूरत है। पुलिस बच्चों की देखरेख और महिला के इलाज के लिए स्वयं सेवी संस्थान से संपर्क कर रही है।