पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोहराबुद्दीन एनकाउंटर में जमानत से रिहा हुए जवान उदयपुर पहुंचे

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर में जमानत से रिहा हुए जवान उदयपुर पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| सोहराबुद्दीन- तुलसी एनकाउंटर मामले में जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान जेल से रिहा हुए। वहीं जवान करतार सिंह दलपत सिंह जमानत पर रिहाई के बाद शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। हिंदू जागरण मंच की ओर से सुखाड़िया सर्किल पर दोनों का स्वागत किया गया। प्रांत संयोजक रविकांत त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर इनकी रिहाई पर हर्ष व्यक्त किया। गौरतलब है कि सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर मामले में उदयपुर से तत्कालीन एसपी सहित सीआई, दो एसआई, एएसआई, एक हेडकांस्टेबल और दो कांस्टेबल की गिरफ्तारी हुई थी। एएसआई नारायण सिंह और हेडकांस्टेबल युद्धवीर सिंह को छोड़ सभी की जमानत हो चुकी है।

सुखाड़िया सर्कल पर जवानों का स्वागत करते हुए। भास्कर