- Hindi News
- स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू
स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू
उदयपुर| जिलेमें पहली से 12वीं कक्षा तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई। स्टूडेंट्स सुबह निर्धारित समय से पहले ही स्कूलों में पहुंच गए थे। पहले दिन दोनों पारी में अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। जिसमें सुबह 9 से 12:15 बजे तक 10वीं और 12वीं और 12:45 से शाम 4 बजे तक 9वीं 11वीं के स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। कक्षा पहली से 8 वीं तक की परीक्षाएं विद्यालयों ने अपने स्तर पर समयानुसार सम्पन्न कराई। जिन स्कूलों में सीसीई पैटर्न लागू है वहां अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं हुई। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी खेलशंकर व्यास ने बताया कि आरबीएसई के 900 सरकारी एवं निजी स्कूलों के 1.25 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। दूसरे दिन शनिवार को दोनों ही पारियों में हिन्दी का पेपर होगा।