पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट वुशू में उदयपुर ने जीते 3 स्वर्ण

स्टेट वुशू में उदयपुर ने जीते 3 स्वर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेट वुशू में उदयपुर ने जीते 3 स्वर्ण

उदयपुर| आठवींराज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वुशू प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 11 पदक हासिल किए। संघ के सचिव विष्णु जोशी ने बताया कि गंगानगर में हुई प्रतियोगिता में विनिशा जोशी ने 52 किलो में, देवांश ने 24 किलो में और भूमिका प्रजापत ने 36 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं शिवांग शर्मा, जानवी जैन, पूर्वा कुमावत, तृप्ति साहू, पूजा र|ू ने रजत और जुम्मा खान, ओम प्रकाश और दिव्यांशू ने कांस्य पदक हासिल किया।

विंटरओपन चेस चैम्पियनशिप 30 से

उदयपुर| बुद्धिबलसेवा संस्थान मृग नैनी सेवा समिति की मेजबानी में चेस इन लेकसिटी विंटर ओपन शतरंज प्रतियोगिता 30 दिसम्बर से सेक्टर-3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी। आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर -7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 सीनियर वर्ग के शातिर हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 51,000 रुपए है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को 5,000 रुपए नकद ट्राफी दी जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल लखारा चौक स्थित महावीर चैस मेन पब्लिक स्कूल में करा सकते है।