पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान : आबकारीविभाग ने वसूले 60 लाख

अभियान : आबकारीविभाग ने वसूले 60 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. आबकारीविभाग ने अवैध शराब के उत्पादन, विक्रय और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत प्रदेश में दिसम्बर में कार्रवाई करते हुए करीब 60 लाख रुपए की वसूली की है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त एल.एन. मंत्री ने बताया कि विशेष धावों में अब तक लगभग 13000 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 1500 बल्क हथकढ़ शराब, 2000 बल्क देशी शराब और 6000 बल्क लीटर केन बीयर जब्त की है। दो ट्रक, 3 हल्के मोटर वाहन और 1 मोटरसाइकिल की जब्ती के साथ 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मंत्री ने बताया कि आबकारी निरोधक दल एवं आबकारी शाखा अधिकारियों द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई अभियान जारी रहेगा।