पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीनों के धंधे में लिप्त रहे

जमीनों के धंधे में लिप्त रहे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुझे भींडर का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए : कटारिया

भाजपा को कांग्रेस युक्त बना दिया कटारिया ने : भींडर

‘करार’ पर और बढ़ी रार

उदयपुर | भींडरमें भाजपा-कांग्रेस के गठबंधन से अपना प्रधान, उप प्रधान नहीं बना पाई जनता सेना के प्रमुख वल्लभनगर विधायक रणधीरसिंह भींडर ने भाजपा और गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया पर निशाना साधा। सोमवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा-कांग्रेस की इस दोस्ती से कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांतों की होली जला दी। मोदी ने देश काे कांग्रेस मुक्त बनाने का संकल्प लिया लेकिन कटारिया ने भाजपा को कांग्रेस युक्त बना दिया। भींडर ने बयानों के हमले की ताजा वजह भी बताई कि भींडर पंचायत समिति में जनता सेना को प्रधान बनाने से रोकने के लिए घिनौना षड्यंत्र रचा।



इससे लोगों को हैरत हुई और समर्पित भाजपाइयों के मन को ठेस पहुंची।

भाजपा }अबगणपत मेनारिया के हाथ कमान है। पार्टी हर कीमत पर जनता सेना को दूर रखना चाहती है।

जनतासेना }भाजपा-कांग्रेस गठबंधन का मसला उठाकर कटारिया को विवादों में लाते हुए संदेश हाईकमान तक पहुंचाना।

कांग्रेस}दोनोंकी लड़ाई में अपना हित साध रही। टकराव का फायदा उठाकर भींडर में प्रधान बना लिया।

वैसे तो विधानसभा चुनाव से टकराव बढ़ा लेकिन भींडर कहते हैं वल्लभनगर में कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री गुलाबसिंह शक्तावत का दबदबा खत्म करने पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत मुझे राजनीति में लाए। पहले चुनाव में पुष्पराज मेहता को खड़ा कर मुझे हरवा दिया था। दूसरी में विधायक बना तो ग्राम सेवक की हत्या का आरोप लगाया।

{कांग्रेस से आए गणपत मेनारिया को टिकट मिला तो भींडर ने बगावत की और भाजपा की जमानत जब्त करवाई।

{जनता सेना ने कानोड़ नगरपालिका चुनाव भी लड़ा। तब भाजपा ने कांग्रेस की मदद से अपना बोर्ड बना लिया था।

{पंचायत चुनाव भी लड़ा और सबसे ज्यादा मेंबर जीते, लेकिन भाजपा-कांग्रेस ने प्रधान-उप प्रधान बनाकर सत्ता से दूर किया।