उदयपुर. स्वाइनफ्लू संक्रमण में गिरावट आई है। सोमवार को उदयपुर शहर से सिर्फ एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। संभाग के अन्य जिलों से 7 पॉजिटिव चिह्नित हुए हैं। वार्ड में भर्ती चित्तौड़ में नगरपालिका कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय पार्वती देवी की मौत हो गई है। शहर में पानेरिया की मादड़ी निवासी 46 वर्षीय पुरुष को पॉजिटिव चिंहित किया है।
इसके अलावा चित्तौड़ से 3, डूंगरपुर से 1, राजसमंद से 2, भीलवाड़ा से 1 मरीज पॉजिटिव चिंहित हुए हैं। एमबी अस्पताल में सोमवार को 93 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। डॉ. महेश दवे ने बताया कि आईसीयू में फिलहाल 9 मरीज भर्ती हैं। इसमें से दो मरीज की हालत गंभीर है। सेामवार को 30 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाए गए।