- Hindi News
- तरुण स्ट्रांग मैन, राजकुमारी स्ट्रांग वुमैन
तरुण स्ट्रांग मैन, राजकुमारी स्ट्रांग वुमैन
उदयपुर | जिलापॉवर लिफ्टिंग संघ की ओर से आयोजित जिला सीनियर मास्टर बेंच प्रेस पॉवर प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। तरुण पालीवाल ने 83 किलो भार में 122.5 किलो वजन उठा स्ट्रांग मैन का खिताब जीता। राहील अहमद 100 वजन उठा दूसरे रहे। महिलाओं में राजकुमारी यादव ने84 किलो भार में 67.5 किलो वजन उठाकर स्ट्रांग वूमेन का खिताब जीता। सचिव विनोद साहू ने बताया कि 59 किलो भार वर्ग में हिमांशु खोखावत प्रथम, उमेश कुमार मेघवाल दूसरे, 66 किलो भार में सोहन नलवाया ने 92.5 किलो वजन उठा पहला स्थान प्राप्त किया। 74 किलो भार में इंटरनेशनल भुपेंद्र व्यास ने भी 92.5 किलो वजन उठा पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में आनंद भारद्वाज दूसरे ललित पटेल ने तीसरा नंबर पाया। इसी प्रकार 93 किलो भार में चंद्रेश सोनी पहले रजत औदिच्य दूसरे, 105 किलो में इंटरनेशनल मोहम्मद जावेद 240 किलो वजन उठा पहले स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 47 किलो भार में धापू लौहार, 57 किलो में इंटरनेशनल माला सुखवाल पहले शारा काजी दूसरे, 72 किलो में एलिसिया पहले, स्थान पर रही। निर्णायक कोच अमृत कल्याणी थे। प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर टीम चुनी जाएगी। चयनित टीम अलवर में 12 फरवरी से होने वाली 20वीं स्टेट लेवल चैंपियनशिप में भाग लेगी। टीम 11 को रवाना होगी।