पुंजा स्मृति क्रिकेट शुरू
पुंजा स्मृति क्रिकेट शुरू
उदयपुर | श्रीकृष्ण नवयुवक मंडल की ओर से सातवीं जिला स्तरीय भीलू राणा पुंजा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता फील्ड क्लब मैदान पर शुरू हुई।
पहले मैच में देवाली ने रकमपुरा को हराया। अन्य मैचों में नेला, मेरो का गुडा ने जीत दर्ज की। इसमें 16 गांव की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व यूथ कांग्रेस सचिव अरूण टाक ने किया।