पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजे के लिए पीएम रुकवाकर किया प्रदर्शन

मुआवजे के लिए पीएम रुकवाकर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के बारापाल में रविवार को ट्रोले की चपेट में आने से हुई मौत को लेकर परिजनों समाज के लोगों ने शव को सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। मुआवजे की मांग करते हुए मुस्लिम महासभा के लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए और एडीएम शहर को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन से पचास हजार और समाज से एक लाख 11 हजार रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा हुई।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को कल्लेसात, इमलीघाट निवासी मो. शोएब (16) पुत्र माे. अयूब उसके चाचा रमजान अली पुत्र यूसुफ के साथ बाइक से टीडी डेम पर पिकनिक मनाने गया था। लौटते वक्त बारापाल के पास ट्रोले की चपेट में आने से शोएब की मौत हो गई थी। इस मौत को लेकर परिजन और समाज के सैकड़ों लोग सोमवार सुबह मोरचरी के बाहर एकत्रित हो गए। उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मुस्लिम महासभा के नेतृत्व में लोगों ने कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया और एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन की ओर से 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आश्वासन दिया। मुस्लिम महासभा के संस्थापक यूनुस शेख ने बताया कि समाज के लोगों ने राशि इकट्ठी कर 1 लाख 11 हजार रुपए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी है। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया।