पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस कॉलेज के रूम में प्लास्टर गिरा, स्टूडेंट्स ने कक्षाएं बंद कीं

साइंस कॉलेज के रूम में प्लास्टर गिरा, स्टूडेंट्स ने कक्षाएं बंद कीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. छात्रसंघ चुनाव के दौरान कॉमर्स कॉलेज के डीन प्रो. विजय श्रीमाली पर अशोभनीय भाषा के उपयोग के आरोप पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। इन छात्रों ने आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने, स्कूल उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने, तकनीकी विवि कोटा की परीक्षा में धांधलियों के आरोप की जांच करवाने सहित कई मांगें शामिल थीं।
साइंस कॉलेज के बॉटनी विभाग में छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। गनिमत थी कि स्टूडेंट कुछ देर पहले ही कक्षा से बाहर निकल गए थे। नाराज छात्र ने कक्षाओं पर ताले जड़ दिए तथा दो दिनों में सभी कक्षाओं में मरम्मत नहीं कराने पर कॉलेज बंद करवाने की चेतावनी दी है।

बॉटनी विभाग में प्लास्टर गिरने के बाद आक्रोशित छात्रों ने कक्षाओं पर ताले लगा दिए। छात्र संघर्ष समिति के गौरव शर्मा के नेतृत्व में सभी छात्र डीन प्रो. वेणुगोपालन के पास पहुंचे और ज्ञापन देकर दो दिनों में मरम्मत की मांग की। साथ ही काम नहीं होने पर कॉलेज बंद करवाने की चेतावनी दी। इस पर डीन ने विवि प्रबंधन को सूचित किया। डीन ने बताया कि विवि प्रबंधन से दो दिन में मरम्मत शुरू करवाने के लिए कहा है।

साइंस कॉलेज के कमरे में छत का प्लास्टर गिरने के बाद डीन के सामने नाराजगी जताते छात्र।