- Hindi News
- हत्या के मामले में 10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
हत्या के मामले में 10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर | सुखेरथाना पुलिस ने हत्या के मामले में 10 माह से फरार आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने साथियों के साथ जमीन हड़पने के लिए हत्या की थी। एसएचओ हरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुरहानी नगर (सुखेर) में दबिश देकर रघुनाथपुरा निवासी मनोहर सिंह उर्फ शेरू पुत्र तेज सिंह राव को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर प्रकृति के 5 मामले दर्ज हैं। हत्या के मामले में आरोपी के साथी नरेन्द्र पानेरी, प्रकाश उर्फ फकरिया और प्रदीप उर्फ विक्की सेन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि 14 नवंबर 2013 को आरोपियों ने डागलियों की मगरी निवासी खेमराज पुत्र धन्नाजी डांगी की हत्या कर दी थी। उन्होंने उसे समता नगर स्थित नवर| कॉम्पलेक्स से धक्का दे दिया था। हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने खेमराज को पहले शराब पिलाई थी। तफ्तीश में सामने आया था कि आरोपियों ने मृतक की कीमती जमीन हड़पने के लिए हत्या की थी।