पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाद पर सवीना मंडी में दुकान पर तोड़फोड़ एक आरोपी गिरफ्तारी

विवाद पर सवीना मंडी में दुकान पर तोड़फोड़ एक आरोपी गिरफ्तारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवीनास्थित फल-सब्जी मंडी में सोमवार सुबह रुपयों की लेन-देन को लेकर श्याम फ्रूट कंपनी पर कुछ लोगों ने तोड़-फोड़ कर दी।

श्याम फ्रूट कंपनी के संचालक हेमंत अचवानी ने बताया कि वे मंडी के व्यापारी अहमद अकबर भाई से 30 हजार से अधिक रुपए की उधारी मांगते है। इसके लिए उन्होंने उन्हें दुकान पर बुलाया था। इस पर आरोपियों ने दुकान में तोड़-फोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और रिपोर्ट दर्ज की। कृषि उपज मंडी समिति के उपाध्यक्ष किशन वाधवानी और कार्यवाहक सचिव संजय व्यास भी पहुंचे। इधर सब्जी मंडी व्यापार मंडल ने घटनाक्रम को लेकर आगामी दिनों में बैठक करने का निर्णय लिया। पुलिस ने इस मामले में सवीना निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र अहमद हुसैन को गिरफ्तार किया है।