- Hindi News
- मोबाइल चार्जर के तार में करंट से युवक की मौत
मोबाइल चार्जर के तार में करंट से युवक की मौत
उदयपुर | सुखेरथाना क्षेत्र के भुवाणा में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूर की मोबाइल चार्जर के खुले वायर में करंट से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे में बिछीवाड़ा निवासी संतोष (35) पुत्र बंशीलाल की मौत हो गई। संतोष संजय कॉम्पलेक्स में मजदूरी कर रहा था। उसने रविवार रात मोबाइल चार्ज करने के लिए वायर लगाया। वायर में प्लग नहीं था। उसने खुला वायर ही स्विच बोर्ड में लगा दिया। इस दौरान करंट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। अन्य मजदूर उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।