पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी की हत्या के बाद युवक ने फांसी लगाई

पत्नी की हत्या के बाद युवक ने फांसी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. थाना क्षेत्र के पडुणा गांव के कागदड़ी फला में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने पत्नी को टोपीदार बंदूक से गोली मारकर खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक जब्त कर दोनों के शव को उदयपुर मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि पडुणा के कागदड़ी फला निवासी देवा (40) पुत्र रोड़ा मीणा ने शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच अपनी पत्नी देवली (35) पर टोपीदार बंदूक से फायर कर दिया खुद कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देवली घर के आंगन में लहू-लुहान हालत में पड़ी थी और देवा कमरे में फांसी के फंदे पर लटका था।

पुलिस के अनुसार देवा शराब पीने का आदी था। उसके 6 बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें से एक बेटे का जन्म सात दिन पहले ही हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि करीब सवा महीने से देवा की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह असामान्य हरकतें कर रहा था। पुलिस ने बताया कि देवली के कमर में गोली लगने का निशान है। शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।