पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दैनिक भास्कर और हिन्दुस्तान िज़ंक के सहयोग से ‘सखी’ पुरस्कार

दैनिक भास्कर और हिन्दुस्तान िज़ंक के सहयोग से ‘सखी’ पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | दैनिकभास्कर और हिन्दुस्तान िज़ंक के सहयोग से ‘सखी’ पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह पुरस्कार स्वयं सहायता समूह की उन ग्रामीण आदिवासी उद्यमी महिलाओं को दिए जाएंगे जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन पुरस्कारों में स्वंय सहायता समूह को भी शामिल किया गया है। साथ ही उन गैर सरकारी संस्थानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होंने राजस्थान में ग्रामीण आदिवासी महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्वयं सहायता समूह श्रेणी में सखी मित्र पुरस्कार दिया जाएगा। यह व्यक्तिगत पुरस्कार है। इसके अलावा इस श्रेणी में 10 और पुरस्कार दिए जाएंगे। गैर सरकारी संस्थान श्रेणी में 12 अलग-अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक श्रेणी में एक-एक सर्वोत्तम सखी पुरस्कार भी दिया जाएगा। सखी अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं कोे समय-समय पर उद्यम आधारित प्रशिक्षण देना है। यह अभियान महिलाओं को बाजार की डिमांड के अनुरूप उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण देता है। साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम भी करता है। इस अभियान से जुड़ने वाली महिलाओं को सखी नाम दिया जाता है, और इनके बनाए उत्पाद सखी ब्रांड से बाजार में उपलब्ध होते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2014 है। पुरस्कार के लिए आवेदन फाॅर्म राजस्थान के अपने क्षेत्रीय दैनिक भास्कर कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा vedantasakhi@gmail.com पर ईमेल के जरिए भी आवेदन फाॅर्म प्राप्त कर सकते हैं।

और अधिक जानकारी के लिए

www.vedantasakhi.blogspot.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

आवेदन पूर्ण रूप से भरकर इस पते पर भेजें -

हिन्दुस्तान िज़ंक सखी पुरस्कार,

हिन्दुस्तान जिंक, यशद भवन, स्वरूप नगर, उदयपुर - 313004, राजस्थान

मुख्य श्रेणी - गैर-सरकारी संस्थान

1.सखी गैर-सरकारी संस्थान नेटवर्किंग के क्षेत्र में

2. सखी गैर-सरकारी संस्थान पुरस्कार फैडरेशन

3. सखी गैर-सरकारी संस्थान पुरस्कार पर्यावरण

4. सखी गैर-सरकारी संस्थान पुरस्कार निर्यात

5. सखी गैर-सरकारी संस्थान पुरस्कार महिला शिक्षा अभियान

6. सखी गैर-सरकारी संस्थान पुरस्कार महिलाओं में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुपोषण

7. सखी गैर-सरकारी संस्थान पुरस्कार व्यावसायिक प्रशिक्षण

8. सखी गैर-सरकारी संस्थान पुरस्कार महिलाओं के लिए वि