पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध रूप से बजरी ले जाते 7 ट्रैक्टर जब्त

अवैध रूप से बजरी ले जाते 7 ट्रैक्टर जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेतावनी : मांगें मानने पर ही शुरू करेंगे बजरी का परिवहन

ओवरलोडिंगमें कथित कार्रवाई और अंडरलोडिंग रेती परिवहन के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को बजरी परिवहन पूरी तरह बंद रहा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। प्रतानगर और रेती स्टैण्ड पर कई उपभोक्ता सुबह बजरी लेने के लिए पहुंचे, लेकिन बजरी परिवहन नहीं होने से उन्हें बजरी नहीं मिल सकी। दिन में रेती ट्रक ट्रैक्टर यूनियन पदाधिकारियों ने आरटीओ ऑफिस के बाहर बैठक की, जिसमेंं सैकडों ट्रांसपोर्टर्स मौजूद थे। बैठक में पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तक रेती परिवहन नहीं करेंगे। यूनियन के इस निर्णय से शहर में बजरी के दाम बढ़ने की संभावना है। बजरी की कालाबाजारी भी बढ़ सकती है।

ज्ञापनदेकर बताई परेशानी

बादमें यूनियन अध्यक्ष अंतोष चौधरी के नेतृत्व में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा गया। चौधरी ने एडीएम को अवगत कराया कि रेती की दर ट्रक में अनुमानित 9 टन रेती वजन के आधार पर 490 रुपए तय की गई थी, लेकिन वर्तमान में रेती 9 टन कर दी है। ऐसे में दूसरे जिले से 9 टन रेती का खर्च करीब 1000 रुपए टन आता है। ज्ञापन में बताया कि मार्बल, गिट्टी एवं पत्थर आदि 9 टन से ज्यादा चल रहे हैं, जबकि रेती वालों को ही परेशान किया जा रहा है। ट्रक अंडरलोड चलने को तैयार है तो इसकी दर भी बढ़ाई जाए।

गींगला में अवैध रूप से बजरी ले जाते पकड़े गए ट्रैक्टर।