- Hindi News
- िखड़की तोड़ दुकान और गोदाम में घुसे बदमाश, 25 हजार की चोरी
िखड़की तोड़ दुकान और गोदाम में घुसे बदमाश, 25 हजार की चोरी
रियाज हुसैन बने मुख्य अधिष्ठाता
राजस्थानविद्यापीठ के कुल अध्यक्ष भवानी शंकर गर्ग ने मुख्य अधिष्ठाता पद पर रियाज हुसैन को मनोनीत किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद रियाज हुसैन ने संबोधन में कहा कि उनका सर्वोपरि कार्य कार्यकर्ताओं संस्था के हित में होगा। कुल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश धाकड़, महासचिव आशीष एस. नंदवाना कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
व्यावसायिककोर्स में एडमिशन शुरू
आयुषपैरामेडिकल इंस्टिट्यूट सेक्टर 5 द्वारा डिप्लोमा इन हॉस्पिटल असिस्टेंट के एक वर्षीय निशुल्क पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू किया है। कोर्स के पोस्टर का विमोचन सांसद अर्जुन लाल मीणा के निवास स्थान पर हुआ। बताया गया कि अभी 100 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है, जिसकी योग्यता दसवीं पास रखी गई है।
सम्मानसमारोह के लिए आवेदन मांगे
विभिन्नक्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों के लिए महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से 33वां सम्मान समारोह अगले साल 22 मार्च को होगा। इसके लिए 29 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि आवेदन पत्र फाउंडेशन की वेबसाइट www.eternalmewar.in/collaboration/awards/download.aspx से डाउनलोड किए जा सकते हैं। बड़ी पोल स्थित काउंटर से भी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लिए जा सकते हैं।
मेडिकलकॉलेज की टीम दिल्ली रवाना
आरएनटीमेडिकल कॉलेज की टीम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित पल्स 2014 में भाग लेने सोमवार को रवाना हुई। 16 से 22 सितंबर तक आयोजित समारोह में विभिन्न खेल, सांस्कृतिक, साहित्यिक प्रतियोगिताएं हाेंगी। यह जानकारी आरएनटी मेडिकल कॉलेज के शारीरिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने दी।
पुराना आरटीओ के पास स्थित दुकान में हुई चोरी।